ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक कैसे पाएं | Cashkaro App से पैसे कमाई टिप्स

ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक कैसे पाएं | Cashkaro App से पैसे कमाई टिप्स

ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक कैसे पाएं: कैसा रहेगा अगर ऑनलाइन शॉपिंग भी करें और उसके साथ साथ कैशबैक भी मिलें, वाकई शानदार रहेगा। यह लेख इसी पर है। अगर आप ऑनलाइन खरीददारी करते हैं और ऑनलाइन कोई सामान खरीदकर पैसे कमाना चाहते हैं तो Cashkaro App आपके लिए हेल्पफुल हो सकता है। इस लेख में मैं ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक कैसे पाएं, Cashkaro App से पैसे कैसे कमाए के बारे सम्पूर्ण जानकारी देने वाला हूँ।

वैसे तो आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन है और लोग अपनी जरूरत का कोई भी सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन स्टोर अथवा एप्पलीकेशन का सहारा लेते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करने के फायदे यह है कि यहां से हमें सामान सस्ते कीमत पर मिल जाती है वो भी बिना मोल भाव किये और ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक भी मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें – Web Development Course in Hindi PDF Download

अक्सर होता यह है कि हम ऑनलाइन शॉपिंग तो कर लेते हैं लेकिन कोई बोनस नहीं मिलता। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक कैसे पाएं इसकी जानकारी नहीं होती। इसलिए अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक पाना चाहते हैं तो इस लेख तो अंत तक पढ़ें, 100% गारंटी है कि आप ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक पाना सीख जाएंगे।

हो सकता है आप पहली बार ऑनलाइन शॉपिंग का इस्तेमाल कर रहे हो या करना चाहते हैं। इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक कैसे पाएं के बारे में जानने से पहले ऑनलाइन शॉपिंग के बारे में जान लेते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग क्या है?

इंटरनेट का प्रयोग करके अपने स्मार्टफोन/मोबाइल से किसी भी शॉपिंग वेबसाइट से की गई खरीदी को ऑनलाइन शॉपिंग कहते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए इंटरनेट पर बहुत सारे वेबसाइट उपलब्ध है, जहां से हम ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। वैसे तो इंटरनेट पर कई सारे वेबसाइट हैं लेकिन उनमें से अमेजॉन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) सबसे विश्वसनीय वेबसाइट माना जाता है शॉपिंग करने के लिए। इन दोनों का वेबसाइट लिंक दिया गया है जिसे क्लिक करके वहां रेजिस्ट्रेशन कर लें और ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक कैसे पाएं के नजदीक पहुँच जाएंगे।

ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे क्या है?

ऑनलाइन शॉपिंग के बहुत सारे फायदे हैं जो निम्नलिखित है –

  1. बिना मोल-भाव के सस्ते दाम पर सामान का मिलना।
  2. अगर आर्डर किये गए सामान में कुछ खराबी या टूटफूट या पसंद न हो तो वापस करने की सुविधा।
  3. ऑनलाइन सामान मंगाने के बाद 2-3 दिन प्रयोग करके भी इसे वापस कर सकते हैं। हा हा हा। वापस करने की समयसीमा 10 से 22 दिन तक होती है।
  4. सामान वापस करने पर पूरा पैसा मिल जाता है या पूरा रिफंड प्राप्त हो जाता है।
इसके अलावा और भी कई अनेक फायदे हैं, ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद आपको इसका फायदा पता चलता जाएगा।

ऑनलाइन शॉपिंग के नुकसान क्या है?

वैसे तो  ऑनलाइन शॉपिंग के अनेक फायदे हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं जो आपको जानना जरूरी है। ऑनलाइन शॉपिंग के नुकसान –

  1. कुछ-कुछ सामान दिखता कुछ और है और रहता कुछ और। जब वह सामान हमें मिलता है तो निराशा हाथ लगती है, इसे वापस कराने पर इतने दिन तक  इंतजार किए गए समय बर्बाद हो जाते हैं।
  2. कपड़े व जूते-चप्पल जैसे सामानों में इसका ठीक फिट न बैठना फिर इसे वापस कर देना। यह काफी समय बर्बाद कर देता है।
  3. पिछले समय का आर्डर किये गए सामानों की लिस्ट या order history से किसी प्राइवेट सामान मंगाए हो तो इसे इस लिस्ट से नहीं हटा सकते। इसलिए अगर प्राइवेट सामान मांगना हो तो एक अलग से आईडी बनाकर मंगाना चाहिए।

अब चलते हैं ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक कैसे पाएं के बारे में जानकारी जानने के लिए।

ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक कैसे पाएं ?

वैसे तो ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक पाने के लिए इंटरनेट पर बहुत सारे शॉपिंग वेबसाइट हैं जिनका रेफरल प्रोग्राम चलता है। रिफेरल प्रोग्राम के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग करके कैशबैक पा सकते हैं लेकिन यह थोड़ी सी पेचीदा जरूर हो सकती है।

इसीलिए आजकल ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक पाने के लिए Cashkaro App काफी प्रचलन में है, इसे इंस्टॉल करके ऑनलाइन शॉपिंग करके कैशबैक पा सकते हैं। आइए जानते हैं Cashkaro App से ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक कैसे पाएं व Cashkaro App से पैसे कैसे कमाए के बारे में संपूर्ण जानकारी।

Cashkaro App से पैसे कैसे कमाए ?

Cashkaro App से पैसे कमाने के लिए इस एप्प को इनस्टॉल करके इस पर अपना मोबाइल नंबर व जीमेल एड्रेस डालकर रजिस्टर करना होगा। Cashkaro App इनस्टॉल व रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Cashkaro App Install & Register Now

ध्यान रहें: दिए गए इसी लिंक से Cashkaro Install करने पर रेफेरल राशि के 10% का वेलकम बोनस मिलेगा।

एप्प इनस्टॉल और रजिस्टर होने के बाद cashkaro एप्प में दिए गए वेबसाइट्स (अमेज़न, फ्लिपकार्ट, माइन्त्रा, Ajio आदि) से शॉपिंग कर सकते हैं। खरीदे गए सामान के delivered होने के 2-3 दिन बाद सामान के कीमत का 5-10% कैशबैक कैशकरो एप्प में मिल जाएगा।

दोस्तों को इनवाइट करके कमाए: Cashkaro App से सामान खरीदने के साथ-साथ अपने दोस्तों को इनवाइट करके भी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए Cashkaro App के अंदर Profile सेक्शन पर जाएं फिर Refer and Earn पर क्लिक करें, अब फेसबुक, व्हाट्सएप पर अपना रेफेरल लिंक शेयर करके Cashkaro App से पैसे कमा सकते हैं।

जब आपके रेफेरल लिंक से कोई Cashkaro App जॉइन करता है और सामान खरीदता है तो उसको मिलने वाले कैशबैक का 10% अमाउंट आपको भी हमेंशा मिलेगा।

यह तो रही ऑनलाइन शॉपिंग से कैशबैक कैसे पाएं और Cashkaro App से पैसे कैसे कमाए के बारे में संपूर्ण जानकारी। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर यह जानकारी पसंद आई होगी तो इसे व्हाट्सएप और फेसबुक पर जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page