Typing Speed Kaise Badhaye | टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं

Typing Speed Kaise Badhaye

Typing Speed Kaise Badhaye | टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं : यह लेख खासकर कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड करने के चहेतों के लिए है। इस लेख में कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं ? कंप्यूटर पर फास्ट टाइपिंग करने के तरीके, टाइपिंग स्पीड तेज करने के तरीके, कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए क्या करें? आदि चीजों को बताया गया है।

आज की स्थिति में कंप्यूटर पर काम करना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण और जरूरी हो गया है। कम्प्यूटर पर काम करने के लिए उसकी बेसिक्स, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के सभी सॉफ्टवेयर या खासकर एमएस वर्ड, एमएस पॉवरपॉइंट और एमएस एक्सेल के साथ-साथ तेज टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है।

इसके अलावा कई सारे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड की परीक्षा ली जाती है। अगर कंप्यूटर पर टायपिंग स्पीड सही है तो फिर चयन हो जाएगा परंतु धीरे हो तो इस परीक्षा में असफल हो सकते हैं।

अगर आपकी कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड बहुत धीरे है अथवा बहुत टाइपिंग की प्रशिक्षण लेने के बाद भी टाइपिंग स्पीड नहीं बढ़ रही है तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Typing Speed Kaise Badhaye | टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं ?

  1. कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए निम्नलिखित स्टेप फॉलो करें –
  2. टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए कीबोर्ड के अक्षरों का ज्ञान होना आवश्यक है। अक्षरों के ज्ञान कि कौन सा अक्षर कहाँ स्थित है, टाइपिंग स्पीड बढ़ाने का सबसे जरूरी कदम है। इसके लिए टाइपिंग चार्ट पीडीएफ डाउनलोड करके उसका प्रिंट करवा लें और दीवार पर चिपका दें जहां आपका ध्यान बार बार जाता हो।
  3. अक्षरों के ज्ञान के उपरांत उंगलियों को कीबोर्ड पर जमाना सीखें। कीबोर्ड की F और J कीबोर्ड पर अपनी तर्जनी उंगली को रखते हुए क्रमशः बाकी तीन उंगलियों को अगली बटन पर जमाएं।
  4. कीबोर्ड की F और J कीबोर्ड पर उभरी तल को महसूस करें।
  5. कीबोर्ड की स्थिति सही होनी चाहिए, न ज्यादा ऊंचा न ज्यादा नीचा। आमतौर पर कीबोर्ड की ऊंचाई कोहनी तक होनी चाहिए।
  6. सीधा बैठें, ज्यादा झुककर न बैठें।
  7. नजर स्क्रीन पर होना चाहिए न कि कीबोर्ड पर।
  8. उपरोक्त टिप फॉलो करने के बाद अब बारी है अभ्यास करने की। रोजाना 1-2 घंटे अभ्यास करें। टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए कई सारे सॉफ्टवेयर उपलब्ध है जिनमें typing master नामक सॉफ्टवेयर बहुत अच्छा है।
  9. दिनचर्या में टाइपिंग से संबंधित गतिविधियां शामिल करें, जैसे सोशल मीडिया पर दोस्तों से चैटिंग करें। कहानी, कविता, लेख आदि लिखें।
  10. टाइपिंग करते समय ध्यान का एकाग्र होने जरूरी है इसलिए सुबह प्राणायाम करें व हमेंशा शांत रहें व गहरी सांस लेते रहें।

आपके लिए – Kruti Dev Hindi Typing Keyboard Chart PDF Download

उपरोक्त लेख Typing Speed Kaise Badhaye | टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं को ध्यानपूर्वक और एकाग्रता से फॉलो किया जाए तो निश्चित रूप से टाइपिंग स्पीड बढ़ जाएगी।

You cannot copy content of this page