मानव रोग व इसके प्रकार | जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान पीडीएफ डाउनलोड

मानव रोग व इसके प्रकार | जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान पीडीएफ डाउनलोड

मानव रोग व इसके प्रकार : इस लेख में जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय मानव रोग व इसके प्रकार, इलाज, लक्षण, वाहक आदि के बारे में पढ़ेंगे। मानव रोग कई प्रकार के होते हैं और उनके वाहक यानि वह किस विषाणु, जीवाणु, कवक अथवा प्रोटोजोआ द्वारा संचार किया जाता है, भी अनेक है। इसलिए मैं इस लेख में मानव रोग के रूपरेखा तैयार कर केवल प्रकार ही बताया हूँ ताकि याद रखने में आसानी रहे।

प्रत्येक प्रकार के रोग का विस्तृत विवरण अगले लेख पर दिया हूँ जिसका लिंक नीचे दिया है, लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। मानव रोग व इसके प्रकार, वाहक के सम्पूर्ण लेख को एक ही पीडीएफ में समाहित किया हूँ, लेख के अंत में पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने का लिंक है वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

रोग क्या है?

जब कोई मनुष्य शारीरिक अथवा मानसिक रूप से कुछ क्षण के लिए अथवा हमेंशा के लिए इसी तरह बाध्य होकर जीवन निर्वहन करता है तो उसकी यह प्रवृत्ति रोग कहलाता है।

इसे भी पढ़ें – भारतीय संविधान की सभी अनुसूची की सम्पूर्ण जानकारी व पीडीएफ डाउनलोड

मानव रोग व इसके प्रकार

मानव में रोग उत्पन्न होने के अनेक कारण है। विषाणु द्वारा, जीवाणु द्वारा, कवक द्वारा, कृमि द्वारा, जन्मजात, उपार्जित आदि। मानव रोग व इसके प्रकार निम्नलिखित है-

  • जन्मजात रोग,
  • उपार्जित रोग.
  • न्यूनता रोग

जन्मजात रोग

वे रोग जो मानव के जन्म से ही ग्रसित रहते हैं उसे जन्मजात रोग कहते हैं। प्रायः इस तरह के रोग गर्भ के दौरान ही किसी पोषक तत्व में कमी अथवा विषाणु अथवा जीवाणु आदि के प्रकोप से होते हैं।

जन्मजात रोग के प्रकार- 

  • वर्णान्धता,
  • हीमोफीलिया,
  • क्लिनेफेल्टर,
  • पटाऊ सिंड्रोम,
  • डाउन सिंड्रोम,
  • टर्नर सिंड्रोम।

उपार्जित रोग

इस तरह के रोग जन्मोपरांत किसी पोषक तत्व में कमी अथवा विषाणु अथवा जीवाणु आदि के प्रकोप से होते हैं। उपार्जित रोग मुख्यतः तीन प्रकार के हैं –

  • 1. संक्रामक रोग अथवा संचारी रोग,
  • 2. असंक्रामक रोग अथवा असंचारी रोग,
  • 3. न्यूनता रोग।

1. संक्रामक रोग अथवा संचारी रोग के प्रकार

  • विषाणुओं द्वारा होने वाले रोग,
  • जीवाणुओं द्वारा होने वाले रोग,
  • प्रोटोजोआ द्वारा उत्पन्न रोग,
  • कवक द्वारा होने वाले रोग,
  • कृमियों द्वारा होने वाले रोग।

2. असंक्रामक रोग अथवा असंचारी रोग के प्रकार

  • a. हृदय व रक्त परिसंचरण संबंधी विकार,
  • b. कंकाल और पेशियां संबंधी विकार,
  • c. मधुमेह,
  • d. मस्तिष्क संबंधी विकार।
a. हृदय व रक्त परिसंचरण संबंधी विकार के प्रकार
  • हृदशूल,
  • हृदयाघात,
  • धमनीकाठिन्य,
  • उच्च रक्तचाप अथवा अति रक्तदाब,
  • निम्न रक्तचाप अथवा अल्प रक्तदाब,
  • वैरिकोज वेन।
b. कंकाल और पेशियां संबंधी विकार के प्रकार
  • आमवात (Rheumatism),
  • सन्धिशोध (Arthristis),
  • गाउट।
d. मस्तिष्क संबंधी विकार के प्रकार
  • माइग्रेन,
  • पार्किंसन,
  • मिरगी,
  • अल्झाइमर रोग।

3. न्यूनता रोग

  • a. विटामिन की कमी से होने वाले रोग,
  • b. खनिज लवण की कमी से होने वाले रोग,
  • c. प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग।

a. विटामिन की कमी से होने वाले रोग

  • शुष्क नेत्र या शुष्काक्षिपात,
  • त्वचा रोग,
  • रतौंधी,
  • बेरी-बेरी,
  • अराइबोफ्लेविनता,
  • प्रणाशी (मैगोलोब्लास्टिक अरक्तता),
  • स्कर्वी,
  • रीकेट्स,
  • अस्थिमृदुता।

b. खनिज लवण की कमी से होने वाले रोग

  • लौह न्यूनता अरक्तता,
  • अल्पपोटैशियम रक्तता (हाइपोकैलेपिया),
  • अल्पसोडियम रक्तता (हाइपोनैट्रीमिया),
  • घेंघा रोग,
  • रीकेट्स व अस्थिमृदुता।

c. प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग

  • सुखारोग (मरास्मस),
  • क्वाशियोरकर।

मानव रोग व इसके प्रकार के प्रत्येक रोग का विस्तृत विवरण अगले लेख पर दिया हूँ जिसका लिंक नीचे दिया है, लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। मानव रोग, प्रकार, वाहक के सम्पूर्ण लेख को एक ही पीडीएफ में समाहित किया हूँ, नीचे पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने का लिंक है, लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

मानव रोग व इसके प्रकार पीडीएफ डाउनलोड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page